फर्रुखाबाद:(जेएनआई व्यूरो) शहर के आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में सृष्टि के प्रथम रचनाकार महाराज दक्ष प्रजापति की जयंती जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित कर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महाराज दक्ष प्रजापति के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन, आदर्शों और समाज के प्रति योगदान को स्मरण किया।जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित कराते हैं तथा समाज में नैतिक मूल्यों, सद्भाव और मानवीय व्यवहार को अपनाने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि समाज को संगठित और जागरूक बनाने में महापुरुषों के आदर्शों का अनुसरण आवश्यक है।समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य रामानंद प्रजापति ने कहा कि महाराज दक्ष प्रजापति की जयंती प्रेरणा, एकता और समाज सेवा का संकल्प दोहराने का अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रजापति समाज आज के दिन समाज में रचनात्मकता, भाईचारा और सद्भाव स्थापित करने का संकल्प लेता है।जिला प्रवक्ता राधेश्याम सविता ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता डॉ. जेपी वर्मा, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव डॉ. सुभाष पाल, यूथ ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष शिवम पटेल, सदर विधानसभा अध्यक्ष पवन कठेरिया, यूथ ब्रिगेड के जिला महासचिव अर्चित शर्मा सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, जिला सचिव विनीत परमार, बी.के. गंगवार, मुदस्सिर खां, राजन सिंह, मोहम्मद अनस, फुरकान अहमद, राजन शर्मा, प्रशांत सिंह, सत्येंद्र प्रताप, विवेक राजपूत, मुजाहिद अंसारी, हबीब अहमद अंसारी, मोहित शाक्य रहे l
सपा नें मनाई गई सृष्टि के प्रथम रचनाकार महाराज दक्ष प्रजापति की जयंती
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



