गुरुपूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी,लिया गुरुओं का आशीर्वाद

0
41

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर विगत रात्रि से ही श्रद्धालुओं ने गंगाघाट पर पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई और गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया| जनपद के पांचाल घाट,बरगदिया घाट,श्रंगीरामपुर और ढाई घाट व रानी घाट पर लाखो स्नानार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी|जनपद फर्रुखाबाद में हरदोई,शाहजहांपुर,मैनपुरी, कासगंज, कन्नौज और एटा जैसे पड़ोसी जनपदों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। जिन्होंने विधिवत गंगा में स्नान कर पूजा अर्चना कर अपने अपने गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया|सभी घाटो पर भगवान श्री सत्यनारायण की कथाएं सुनी गईं और श्रद्धानुसार दान-पुण्य भी अर्पित किया गया।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर घाटों पर पुलिस बल तैनात रहा। गोताखोरों की टीमें भी मुस्तैद रहीं और फ्लैट यूनिट लगातार शक्ति से निगरानी कर रही थी ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। शहर के पांचाल घाट पुल पर बीते दिनों हुए ज्वाइंट कार्य के कारण डिवाइडर रखे गए थे,जिससे आंशिक जाम की स्थिति भी बनी रही। ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस और पांचालघाट चौकी प्रभारी वाहनों को धीरे-धीरे निकालकर जाम को नियंत्रित करने का प्रयास करते दिखे|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]