पांचालघाट गंगा पुल पर बोलेरो की टक्कर से बालिका घायल,मची अफरातफरी

0
260

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गुरुपूर्णिमा के अवसर पर पांचालघाट गंगा पुल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से यातायात आंशिक रूप से प्रभावित दिखा। पुल पर हाल ही में कराए गए मरम्मत कार्य के कारण समय-समय पर जाम की स्थिति उत्पन्न होती रही। जाम के बीच वाहन चालकों में आगे निकलने की होड़ भी देखने को मिली।इसी दौरान एक बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी,जिससे बाइक पर सवार 12 वर्षीय अंशिका पुत्री विश्वजीत सिंह निवासी नगला नैन भोलेपुर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में अंशिका के पैर में गंभीर चोट आई और वह सड़क पर गिर गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुल पर ड्यूटी पर तैनात यातायात प्रभारी ओमप्रकाश पांडे मौके पर पहुंचे उन्होंने तत्काल स्थिति को संभालते हुए दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो का चालान किया तथा घायल बालिका को परिजनों की मदद से उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम भिजवाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वजीत सिंह अपनी 12 वर्षीय पुत्री अंशिका तथा एक छोटे बच्चे के साथ गंगा स्नान कर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान पांचाल घाट गंगा पुल पर यह दुर्घटना हो गई।घटना के बाद कुछ समय तक पुल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। यातायात पुलिस ने व्यवस्था संभालते हुए जाम खुलवाया और आवागमन को सुचारु कराया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]