प्रदेश में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट हुआ जारी

0
95

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में इन दिनों झमाझम बारिश का दौर जारी है,आज और कल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के अनुसार 28 जुलाई को पूरे यूपी के लगभग सभी स्थानों पर बारिश होने के संकेत मिल रहे हैं और 29 जुलाई को पश्चिमी यूपी के अधिकांश हिस्सों और पूर्वी यूपी के अनेक क्षेत्रों में झमाझम बारिश होगी। 30 और 31 जुलाई को भी प्रदेश के विभिन्न भागों में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां बनी रहेंगी। मौसम विभाग ने 28 जुलाई के लिए पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा तथा मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना व्यक्त की है। 29 जुलाई को भी कई जिलों में भारी वर्षा का सिलसिला जारी रहने का पूर्वानुमान है।
मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून ट्रफ के दोबारा उत्तर की ओर खिसकने और बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के मजबूत होने से मंगलवार से 30 जुलाई तक तराई और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कहीं हल्की से मध्यम तो कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]