लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बीते दिनों हुई बारिश के बाद शनिवार को कई इलाकों में बारिश की रफ्तार कुछ धीमी नजर आई।आसमान में बादल छाए रहने के बीच लोगों को बारिश से राहत मिली। हालांकि मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक सितंबर तक प्रदेश में पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभाग में कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं है|बारिश की रफ्तार धीमी पड़ने से जलभराव वाले क्षेत्रों में भी लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि निचले इलाकों और नदी किनारे रहने वाले लोगों को मौसम विभाग के अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



