मारपीट में घायल युवक की मौत, 22 पर मुकदमा दर्ज

0
79

lj

[adrotate banner="3"]

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) कादरी गेट थाना क्षेत्र के गंगानगर मोहल्ले में शनिवार सुबह पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल 40 वर्षीय आकाश उर्फ बटरा कश्यप की लोहिया अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मोहल्ले में तनाव का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गंगानगर निवासी आकाश उर्फ बटरा कश्यप पुत्र महाराम सिंह को शनिवार सुबह करीब 8:58 बजे गंभीर घायल अवस्था में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान करीब 9:35 बजे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। मृतक की पत्नी रूबी ने पुलिस की मौजूदगी में कई लोगों पर पति के साथ मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया।रूबी का आरोप है कि उसके पति का कुछ लोगों से काफी समय से विवाद चल रहा था और इस संबंध में मुकदमा भी न्यायालय में विचाराधीन था। आरोप है कि मुकदमा वापस लेने के लिए पति पर दबाव बनाया जा रहा था। पत्नी के मुताबिक दबाव न मानने पर शनिवार सुबह करीब 40-50 लोगों ने आकाश के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।गाली-गलौज को लेकर विवाद की बात भी सामने आईवहीं मोहल्ले के कुछ लोगों और सूत्रों के अनुसार विवाद की शुरुआत गाली-गलौज को लेकर हुई। बताया जा रहा है कि आकाश पर मोहल्ले में जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गाली-गलौज करने के आरोप लगाए जाते रहे हैं। इसी बात को लेकर पिछले कई दिनों से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। घटना से संबंधित कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने की बात भी सामने आई है। हालांकि, वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।बताया गया कि शनिवार तड़के करीब चार बजे भी आकाश द्वारा मोहल्ले में गाली-गलौज किए जाने का आरोप है। विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर कादरी गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को लोहिया अस्पताल भिजवाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।पहले भी हो चुका था विवादपुलिस के अनुसार आकाश का मोहल्ले के कुछ लोगों से पहले से विवाद चला आ रहा था। पूर्व में भी दोनों पक्षों के बीच विवाद और फायरिंग के आरोप सामने आए थे, जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की थी। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि गाली-गलौज और विवाद की शिकायतें कई बार पुलिस से की गईं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से विवाद बढ़ता गया। हालांकि, पुलिस की ओर से लापरवाही के इन आरोपों की पुष्टि अभी नहीं हुई है।कादरी गेट चौकी प्रभारी केके कश्यप ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। मृतक आकाश के पांच बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार उनके नाम कुणाल, आशीष, रिद्धि, सिद्धि और लालू हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज पुलिस ने मामले में गंगा नगर निवासी पप्पू शुक्ला, हर्ष शुक्ला, मोनू मिश्रा, सोनी मिश्रा, कंचन मिश्रा, वीरेंद्र मिश्रा, तनु मिश्रा, रमेश धोबी, मोनू चौधरी,हरि ओम उल्ली, मनु पुत्र राजू मास्टर व 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैँ | थाना प्रभारी कपिल चौधरी ने बताया कि घटना में एक पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट किए जाने की जानकारी सामने आई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया हैँ | साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

[adrotate banner="2"]