सड़क के गड्ढे में फंसा ट्रक,यातायात पुलिस की सतर्कता से सकुशल रहा संचालय

0
43

फर्रुखाबाद:(जेएनआईं ब्यूरो) थाना कादरी गेट क्षेत्र अंतर्गत पांचालघाट चौकी के ठीक सामने मंगलवार सुबह इटावा की ओर से आ रहा एक ट्रक ब्रह्मदत्त द्विवेदी मूर्ती के पास सड़क पर बने गड्ढे में फंसकर खराब हो गया। ट्रक के बीच सड़क पर बंद हो जाने से यातायात प्रभावित होने लगा मामले की सूचना मिलते ही यातायात प्रभारी ओम प्रकाश पांडे मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल क्रेन और मिस्त्री को बुलवाकर ट्रक की मरम्मत कराई तथा उसे सड़क से हटवाया। समय रहते कार्रवाई होने से जाम की स्थिति नहीं बनने पाई और यातायात सुचारु रूप से संचालित होता रहा।घटना ने एक बार फिर इटावा-बरेली हाईवे की बदहाल स्थिति को उजागर कर दिया है। हाईवे पर जगह-जगह जलभराव और बड़े गड्ढों के कारण आए दिन वाहन खराब होने और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है।उधर पांचालघाट पुल के जॉइंट कई बार खुल जाने से भी समय-समय पर जाम की स्थिति उत्पन्न होती रही है।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]