बाइक से गिरकर घायल महिला की मौत

0
53

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) थाना क्षेत्र के ग्राम परमपुर के पास बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय अर्चना पत्नी रविंद्र, निवासी दोषपुर नगर, थाना मिर्जापुर, जिला शाहजहांपुर, अपने पति के साथ बाइक से दवा लेने जा रही थीं। रास्ते में परमपुर के पास अचानक बाइक से गिर जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका अपने पीछे पति और एक पुत्र नितिन को छोड़ गई हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]