फर्रुखाबाद:(जेएनआईं ब्यूरो) जनपद में दोपहर बाद हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दिलाई है। सोमवार दोपहर अचानक आसमान में घने बादल छा गए और रिमझिम बारिश शुरू हो गई।
कुछ ही देर की बारिश से मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, नगर के कई स्थानों पर जलभराव और कीचड़ की समस्या भी सामने आई। सड़कों और गलियों में पानी भर जाने से राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।दूसरी ओर, नागरिकों ने नगर में पानी की उचित निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की, ताकि बारिश के दौरान जलभराव और कीचड़ की समस्या से राहत मिल सके।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



