फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो )जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से एक नवंबर को सुबह 10 बजे ऑफिसर क्लब, फतेहगढ़ में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरज कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक की।जिला जज ने सभी विभागों को शिविर में स्टॉल लगाने और सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही पात्र लाभार्थियों को चिह्नित कर योजनाओं का लाभ दिलाने को कहा।अपर जिला जज एवं नोडल अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि शिविर में लोगों को विधिक सहायता, कानूनी जागरूकता और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। बैठक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिन्दिया भटनागर, एडीएम न्यायिक दिनेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



