कार धुलाई केंद्र पर बैग से जेवर गायब होने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

0
20

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) इटावा-बरेली हाईवे पर जमापुर के निकट कार धुलाई केंद्र पर बैग से जेवर गायब होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने राजेपुर थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम निवासी वासुदेव पुत्र अशोक सिंह अपने भाई विकास के साथ कार से फर्रुखाबाद में रेलवे रोड निवासी सुशील वर्मा की ससुराल जा रहे थे। रास्ते में जमापुर के पास उन्होंने कार धुलवाने के लिए रोकी। इस दौरान कार में रखा बैग बाहर निकाल दिया गया। कार धुलने के बाद दोनों भाई बैग धुलाई केंद्र पर ही भूलकर फर्रुखाबाद चौक पहुंच गए।बैग याद आने पर दोनों वापस धुलाई केंद्र पहुंचे। आरोप है कि वहां काम करने वाले शरीफ उर्फ हनीफ निवासी सोता बहादुरपुर ने उन्हें बैग लौटा दिया, लेकिन उसमें रखे जेवर गायब थे। वासुदेव के मुताबिक, बैग में एक हार, दो अंगूठियां और एक जोड़ी पायल रखी थी।पीड़ित ने राजेपुर पुलिस को घटना की सूचना दी। थानाध्यक्ष दर्शन सिंह सोलंकी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सीओ अमृतपुर राजेश द्विवेदी ने बताया की मामले की जाँच की जा रही है |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]