फर्रुखाबाद:(मोहम्दाबाद संवाददाता) संकिसा रोड पर ग्राम शेखपुर मोड़ के सामने रविवार को ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। थाना क्षेत्र के ग्राम कटइया निवासी 30 वर्षीय पंकज जाटव पुत्र भगवान दास व 40 वर्षीय अवधेश गौतम के साथ बाइक से मोहम्मदाबाद बाजार से अपने गांव लौट रहे थे तभी संकिसा रोड पर शेखपुर मोड़ के सामने ट्रक को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम नया नगला निवासी साठ वर्षीय हरिभान सिंह पुत्र परमाल सिंह व उनका अठारह वर्षीय भतीजा अमन पुत्र हरनाथ सिंह सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि पंकज जाटव और हरिभान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद पहुंचाया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. सनी मिश्रा ने पंकज जाटव और हरिभान सिंह को मृत घोषित कर दिया। अमन की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल राम मनोहर लोहिया रेफर कर दिया गया, जबकि अवधेश कुमार का सीएचसी में प्राथमिक उपचार किया गया।पंकज जाटव मजदूरी का कार्य करते थे। वह अपने पिता भगवान दास की इकलौती संतान थे। उनके परिवार में मां शकुंतला देवी, पत्नी गीता देवी और तीन वर्षीय पुत्र हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।वहीं हरिभान सिंह अपने भतीजे अमन के साथ अपनी ससुराल नगला अनूप जा रहे थे। हरिभान सिंह खेती का कार्य करते थे। उनके परिवार में पत्नी अनीता और पुत्र भोपाल हैं, जो दिव्यांग हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह ने दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अमोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ सीएचसी मोहम्मदाबाद पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए मामले की जांच कर रहे है।
बाइक की भिड़ंत में दो की मौत,दो घायल
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



