आदर्श रामलीला कमेटी की बैठक, रामलीला व दशहरा महोत्सव की तिथियां घोषित

0
43

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददात) राजेपुर राठौरी में रविवार को आदर्श रामलीला कमेटी की बैठक वरिष्ठ संरक्षक रामप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वर्ष 2026 के रामलीला एवं दशहरा महोत्सव के कार्यक्रमों की तिथियों की घोषणा की गई तथा आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि 21 अक्टूबर 2026 को गणेश पूजन, 22 अक्टूबर को शिवजी की बारात, 23 अक्टूबर को धनुष भंग, 24 अक्टूबर को श्रीराम बारात तथा 2 नवंबर 2026 को रावण वध एवं दशहरा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष सुरेंद्रपाल सिंह फौजी, महामंत्री सुबोध सिंह, कोषाध्यक्ष मुकेश सिंह यादव, उपाध्यक्ष उमेश सिंह फौजी (पूर्व प्रधान), मेला मैनेजर अक्षय सिंह फौजी, देशदीपक सिंह फौजी, मेला मंत्री नितिश अग्निहोत्री, ऑडिटर अश्वनी सिंह तथा लीला पात्र विश्वप्रताप सिंह उर्फ विशु ठाकुर और प्रांशु राठौर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।बैठक में सभी पदाधिकारियों ने रामलीला एवं दशहरा महोत्सव को भव्य, शांतिपूर्ण और सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ तैयारियां प्रारंभ करने का निर्णय लिया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]