संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग महिला की मौत

0
44

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) कादरी गेट थाना क्षेत्र की पांचाल घाट चौकी अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय के पीछे स्थित एक पुरानी इमारत में रह रही करीब 50 वर्षीय महिला की बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना साथ रह रहे लोगों ने पुलिस और आसपास के लोगों को दी। सूचना मिलते ही पांचाल घाट चौकी प्रभारी हरिकेश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार पुरानी इमारत में दो महिलाएं और एक पुरुष कबाड़ बीनकर अपना जीवनयापन करते थे। साथ रह रहे लोगों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार देर शाम सभी ने मिलकर खिचड़ी बनाई थी, जिसे मृतका ने भी खाया था। सुबह जब वे उठे तो महिला बरामदे में अचेत अवस्था में पड़ी मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घटना की जानकारी देने वाले लोग बाद में वहां से गायब हो गए।चौकी प्रभारी हरिकेश ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की मौत किसी बीमारी के कारण प्रतीत हो रही है। हालांकि, आसपास के लोगों का कहना है कि संभव है महिला को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया हो। मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, मृतका फर्रुखाबाद जनपद के खुदागंज क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। वह काफी समय से कबाड़ बीनकर अपना गुजारा कर रही थी और प्राथमिक विद्यालय के पीछे स्थित जर्जर भवन में रह रही थी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]