अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में फर्रुखाबाद में सपा का धरना, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

0
77

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो ) दिल्ली में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में नीट मुद्दे सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास के निकट प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार देर शाम फर्रुखाबाद में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। आवास विकास स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया मूर्ति पार्क में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित हुए तथा धरने पर बैठकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने वाले विपक्षी नेताओं को हिरासत में लेना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। धरने में सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, महासचिव इलियास मंसूरी, प्रदेश सचिव मंदीप यादव, जितेंद्र यादव सिरोली, बंटी यादव, उर्मिला राजपूत, सर्वेश अम्बेडकर, मुन्ना यादव, राम जी वाजपेयी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सपा नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यदि विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास जारी रहा तो पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]