19 जुलाई को लगेगा निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद परामर्श शिविर

0
66

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) साध समाज चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 19 जुलाई को शहर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम लोगों की आंखों की जांच करेगी। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे, जबकि मोतियाबिंद के मरीजों का चयन कर उनके निःशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था भी की जाएगी। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने पत्रकारों से वार्ता में बताया कि शिविर का आयोजन साहबगंज स्थित साध चैरिटेबल क्लीनिक में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप कुमार टोप्पो और उनकी टीम मरीजों का परीक्षण करेगी। शिविर में आने वाले मरीजों से आधार कार्ड की फोटो प्रति साथ लाने का आग्रह किया गया है। ट्रस्ट ने बताया कि भविष्य में क्लीनिक में एक्स-रे की सुविधा भी शुरू की जाएगी। अस्पताल से जुड़ी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अल्ट्रासाउंड और डायलिसिस जैसी स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराने की योजना है। संस्था का उद्देश्य कम खर्च में लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। बैठक के दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने दिवंगत चिकित्सक डॉ. रजनी सरीन के स्वास्थ्य सेवाओं में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके सम्मान में दो मिनट का मौन भी रखा गया। सहयोगी अमर साध व उदय कश्यप भी मौजूद रहे|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]