साइबर ठगी के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, 20 बारकोड बरामद

0
64

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) राजेपुर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, नकदी और मोबाइल गैलरी में सुरक्षित 20 बारकोड के स्क्रीनशॉट बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ साइबर ठगी की पांच शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें करीब 50 हजार रुपये की ठगी किए जाने की जानकारी सामने आई है।
पुलिस ने बताया कि 16 जुलाई 2026 को 19 वर्षीय अभिषेक सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी नौगंवा, थाना अल्लाहगंज, जनपद शाहजहाँपुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक मोबाइल फोन, एक सिम कार्ड, 3,050 रुपये नकद तथा मोबाइल की गैलरी में 20 बारकोड के स्क्रीनशॉट बरामद हुए। मामले में राजेपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की गहन जांच कर साइबर ठगी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]