फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के नवनियुक्त भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू का मंगलवार को पहली बार जनपद आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। काली नदी पुल से लेकर भाजपा जिला कार्यालय तक जगह-जगह पुष्पमालाओं, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ उनका अभिनंदन किया गया। आवास विकास स्थित भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ता परिचय एवं संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई, जिसमें जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी शामिल हुए।जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा के नेतृत्व में काली नदी पुल पर स्वागत के बाद राजेपुर में भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने कार्यकर्ताओं के साथ उनका अभिनंदन किया। आवास विकास तिराहे पर अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया, जबकि फतेहगढ़ के आरोग्य पथ पर राहुल राजपूत के नेतृत्व में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिला कार्यालय में कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् से हुई, जिसका संचालन महिला मोर्चा की जिला कोषाध्यक्ष प्रीति तिवारी ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सिद्धांतों पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव संगठन के लिए बड़ी चुनौती है और सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रवास, बूथ सशक्तिकरण और मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के अभियान में सक्रिय रहना होगा। संगठन के कार्यों में रुचि न लेने वालों पर कार्रवाई की जाएगी तथा अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा में दायित्व सामूहिक निर्णय से तय होते हैं और जो कार्यकर्ता संगठन के निर्णयों का विरोध करेंगे, उनके विरुद्ध तत्काल कार्रवाई होगी। फर्रुखाबाद से अपने पुराने संबंधों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में उन्हें यहां कार्य करने का अवसर मिला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और 2027 के विधानसभा चुनाव में विजय का लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया। जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने कहा कि भाजपा ही ऐसा दल है जहां साधारण कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत के बल पर शीर्ष जिम्मेदारियां प्राप्त कर सकता है। जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा कि संगठन से निकला कार्यकर्ता जब नेतृत्व करता है तो पूरे संगठन में उत्साह का संचार होता है। उन्होंने बूथ और शक्ति केंद्रों को मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री गोपाल राठौर ने किया। इस दौरान विधायक सुशील शाक्य, जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, रूपेश गुप्ता, डॉ भूदेव सिंह राजपूत, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, पूर्व राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर मिथिलेश अग्रवाल, पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य अभय सिंह किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ बीके गंगवार, राजपूताना ग्रुप के चेयरमैन ठाकुर वीरेंद्र सिंह राठौर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी अभिषेक त्रिवेदी, ममता सक्सेना, कार्यालय मंत्री संजय सिंह, कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, कुलदीप दुबे, अमन अवस्थी, जिला मंत्री श्वेता दुबे, जिला मंत्री पंकज पाल, वीरेंद्र कठेरिया, शिव मोहन सिंह, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह,अशनील दिवाकर, रजनीश मिश्रा अभिषेक वाजपेयी, अवनीश शाक्य, संदीप शाक्य, संदेश राजपूत, किरण सिंह, अतुल दीक्षित, शिवांग रस्तोगी आदि रहे।
क्षेत्रीय अध्यक्ष का फर्रुखाबाद में भव्य स्वागत, संगठन को मजबूत करने का दिया मंत्र
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



