श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर भाजपा ने किया वृक्षारोपण, संगोष्ठियां आयोजित

0
37

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर सोमवार को जनपद के विभिन्न मंडलों, बूथों एवं शक्ति केंद्रों पर पुष्पांजलि, संगोष्ठी और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। भोजपुर विधानसभा के जहानगंज मंडल स्थित रामाधार कोल्ड स्टोरेज में भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, जिला मंत्री शिवमोहन सिंह, मंडल अध्यक्ष अनुज कटियार व अन्य पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण कर डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके राष्ट्रवाद, एकता और अखंडता के प्रति योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।वहीं मोहम्मदाबाद दक्षिणी मंडल के नदसा शक्ति केंद्र तथा कायमगंज के सीपी गेस्ट हाउस में भी संगोष्ठियों का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुनील चक सहित अन्य नेताओं ने डॉ. मुखर्जी के जीवन एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]