याकूतगंज व्यापार मंडल का गठन, अनूप दुबे की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी

0
37

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल, फर्रुखाबाद की बैठक शनिवार को याकूतगंज बाजार स्थित शिव मंदिर पर जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा करते हुए विभिन्न व्यापारियों को संगठन में नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में सर्वसम्मति से अनुप दूबे को याकूतगंज व्यापार मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया | इसके साथ ही संगठन का विस्तार करते हुए रमन वर्मा व करन को महामंत्री, पंकज गुप्ता को उपाध्यक्ष, दुर्विजय को उपाध्यक्ष, पूरन शर्मा को उपाध्यक्ष, जीतू गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष पवन राजपूत के साथ ही नंदराम राठौर , अनमोल गुप्ता को मंत्री बनाया गया है, इसके साथ ही संगठन मंत्री के पद पर विमल गुप्ता लक्ष्मी कान्त को जिम्मेदारी मिली हैँ | कई को सदस्य मनोनीत किया गया हैँ | जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने तथा व्यापारी हितों के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। जिला महामंत्री विमलेश मिश्रा, संरक्षक अजय यादव, सेन्ट्रल जेल व्यापार मंडल महामंत्री डॉ. संजीव त्रिपाठी, अध्यक्ष योगेश गुप्ता नें विचार व्यक्त किये | इस दौरान जिला मंत्री मनोज दीक्षित, सेन्ट्रल जेल चौराहा व्यापार मंडल महामंत्री देवेंद्र सक्सेना, उपाध्यक्ष अवधेश सक्सेना, वरिष्ठ उपाध्याक्ष रुपेश मिश्रा, अवनीश सिंह, जिला प्रवक्ता लाखन सिंह, कादरी गेट अध्यक्ष दीपू गुप्ता, सभासद अनिल तिवारी आदि रहे |

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]