सपा सुप्रीमो के जन्मदिन को धूमधाम से मना नदीम नें सदर सीट से ठोंकी दावेदारी

0
48

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर के बीबीगंज स्थित छोटे सिंह यादव गेस्ट हाउस में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूखी के नेतृत्व में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में केक काटा गया, मिठाइयां वितरित की गईं तथा अखिलेश यादव के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने वाले 14 वरिष्ठ समाजवादी नेताओं को अंगवस्त्र एवं सम्मान-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में नदीम अहमद फारूखी ने कहा कि वरिष्ठ समाजवादी नेता ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी हैं। उनके संघर्ष और समर्पण की बदौलत समाजवादी पार्टी आज जन-जन की आवाज बनी हुई है। राजनीतिक हलकों में इस कार्यक्रम को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से भी जोड़कर देखा गया। जन्मदिन समारोह के बहाने पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूखी ने सदर विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी का भी दमखम दिखाया। वहीं जिला उपाध्यक्ष शशांक सक्सेना, प्रदेश सचिव मनदीप यादव सहित अन्य नेताओं ने लाल दरवाजा क्षेत्र में भी केक काटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। वहीं पूर्व महानगर अध्यक्ष विजयी यादव, वरिष्ठ सपा नेता सरल दुनबे, शशांक सक्सेना आदि नें शहर में फल वितरण किया | कार्यक्रम में प्रदेश सचिव एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर शाक्य, प्रदेश सचिव एवं पूर्व अमृतपुर विधानसभा प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र यादव, प्रदेश सचिव एवं पूर्व कायमगंज विधानसभा प्रत्याशी सर्वेश अंबेडकर, प्रदेश अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ कर्नल शरद सरन, प्रदेश सचिव मनदीप यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय यादव, सरल दुबे, जिला उपाध्यक्ष शशांक सक्सेना, जिलाध्यक्ष व्यापार सभा रोमित सक्सेना, निवर्तमान जिला महासचिव यूथ ब्रिगेड गौरव सिंह “आज़ाद”, अनुराग यादव, आनंद यादव, साजिद खान, अंकेश यादव, हर्ष गंगवार, मुन्ना यादव, पालक मिश्रा रहे |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]