अखिलेश के 53वें जन्मदिन पर सपा का जिले भर में शक्ति प्रदर्शन

0
37

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर मंगलवार को जनपद भर में उत्सव का माहौल रहा। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय से लेकर बूथ स्तर तक केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस दौरान पीडीए वृक्षारोपण, सदस्यता अभियान और भंडारों का भी आयोजन किया गया। जिला महासचिव इलियास मंसूरी की निगरानी में सजे पार्टी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में केक काटा। वहीं जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव ने कार्यालय के बाहर भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित कराया। कार्यक्रम के संचालन में प्रशांत राठौर और विशाल राठौर की सक्रिय भूमिका रही। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि पूरे जनपद में आमजन भी उत्साह के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संकल्प लेने का आह्वान किया कि अगले वर्ष जन्मदिन तक प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बने और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री हों। साथ ही फर्रुखाबाद की चारों विधानसभा सीटों पर पार्टी की जीत का दावा भी किया। मुख्य कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री रामसेवक सिंह यादव, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल शरद शरण, प्रदेश सचिव एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर शाक्य, प्रदेश सचिव सर्वेश अंबेडकर, प्रदेश सचिव मनोज मिश्रा, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, डॉ. जेपी वर्मा, सरल दुबे सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी प्रवक्ता राधेश्याम सविता ने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भी जन्मदिन समारोह आयोजित किए गए। भोजपुर के बझेरा मलिक पट्टी में डॉ. जेपी वर्मा, ऊगरपुर गोंडा में पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, बढ़पुर में रामजी वाजपेई, लाल दरवाजा फव्वारा पर व्यापार सभा जिलाध्यक्ष रोमित सक्सेना, आम वाली मस्जिद के पास अहमद अंसारी, हरसिंहपुर गोवा में डॉ. नवल किशोर शाक्य, अमृतपुर में मनोज मिश्रा, कायमगंज में पूर्व विधायक अजीत कठेरिया, अचरा में सर्वेश अंबेडकर तथा फतेहगढ़ कचहरी परिसर में अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

[adrotate banner="3"]

देर शाम तक जिले के विभिन्न स्थानों पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जन्मदिन कार्यक्रम, वृक्षारोपण और सदस्यता अभियान में जुटे रहे।

[adrotate banner="2"]