सुब्रत पाठक बोले, जनकल्याण और सुशासन से बढ़ा जनता का विश्वास

0
69

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को गढ़िया ढिलवाल रोड स्थित श्री प्रभु जी पैलेस में भाजपा की ओर से प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने की। सम्मेलन में वकील, व्यापारी, किसान, महिलाएं और विभिन्न वर्गों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।मुख्य अतिथि एवं कन्नौज के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि बीते 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने सुशासन, विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए गांव, गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत, उज्ज्वला, जनधन, सौभाग्य और किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं का सीधा लाभ लोगों को मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है और आने वाले चुनावों में भी इसका प्रभाव दिखाई देगा।मुख्य वक्ता एवं अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में गरीब कल्याण के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों का समाधान किया है। उन्होंने राम मंदिर निर्माण, अनुच्छेद 370 हटाने और नागरिकता संबंधी कानूनों को सरकार की प्रमुख उपलब्धियां बताया।सदस्य विधान परिषद डॉ. मानवेंद्र सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में विभिन्न राजनीतिक दल समाज को बांटने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए जनता को सतर्क रहकर लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना होगा। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और भारत वैश्विक स्तर पर तेजी से मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री गोपाल राठौर ने किया। इस दौरान भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, वीरेंद्र सिंह राठौर, विमल कटियार , दिनेश कटियार, अमरदीप दीक्षित, हिमांशु गुप्ता, संजीव गुप्ता, कृष्ण मुरारी राजपूत, प्रतिभा राजपूत, वीरेंद्र कठेरिया, मनोज गंगवार, अनुराग सिंह, अभिषेक बाथम, ऋषिपाल सिसोदिया, कुंवर जीत सिंह राजपूत, पुष्पराज सिंह, अनिल कुमार राजपूत, डॉ. अभिषेक सिंह आदि रहे |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]