फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 में जनपद फर्रुखाबाद के लिए बनाए गए परीक्षा केदो पर परीक्षार्थियों के द्वारा परीक्षा के लिए विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में आना प्रारंभ हुआ फर्रुखाबाद विकास मंच जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने इन परीक्षार्थियों के रहने भोजन चाय नाश्ते आदि की निशुल्क व्यवस्था कर रखी है बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विश्वम्भर दयाल धर्मशाला ,हिंदी भवन ,दुर्गा मंदिर, सिंधी धर्मशाला आदि जगहों पर सकुशल ठहरने की व्यवस्था उनकी पूरी टीम द्वारा की गई।फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने बताया कि 9 जून को परीक्षा में शामिल होने के लिए लगभग 600 से अधिक छात्र हम लोगों के द्वारा बनाए गए स्थान पर रोके गए हैं भीषण गर्मी को देख हुए अभ्यर्थियों के लिए सारी सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की कोई भी असुविधा का सामना न करना पड़े इसके लिए पूरी टीम विशेष ध्यान रख रही है उन्होंने बताया कि सर्वाधिक छात्र झांसी ललितपुर की तरफ से आए हैं इसके अलावा सीतापुर हरदोई कानपुर इटावा के बीच छात्र आए हुए हैं वहां से आने वाले सभी छात्र यहां की व्यवस्थाओं को देखकर बहुत प्रसन्न थे उन्होंने कहा कि आज तक ऐसी व्यवस्था हमने कहीं नहीं देखी है जहां पर बिना किसी स्वार्थ के इस प्रकार की व्यवस्था की गई है कि घर जैसा वातावरण घर जैसा खाना आदि मिल रहा है इसके लिए हम बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहते हैं ऐसी व्यवस्था अगर सब जगह होने लगे तो हम सब छात्रों को बहुत सुविधा हो जाएगी। श्याम बाबू वर्मा, निशित दुबे उर्फ नीशू पूर्व सभासद, महेश अग्निहोत्री बाबू सभासद, राजीव पाल, शिवांग बाजपेई, राम जी मिश्रा, सनी बाथम, ललन मिश्रा, आलोक दुबे भरे, श्यामेंद्र दुबे नीरज, दिव्यांशु तिवारी, दिलीप भारद्वाज, आयुष सक्सेना, ओम निवास पाठक, आशू मिश्रा, आशुतोष त्रिपाठी, प्रिंस शुक्ला, रईस नवाब, हाजी शादाब, नितिन यादव, राजीव वर्मा, अराफात खान, शमशाद खान मुन्नी ,अनंत राम श्रीवास्तव कुलदीप दीक्षित, सहित बड़ी संख्या में लोगों ने परिक्षार्थियों के सहयोग के लिए कमर कस रखी है।भईयन मिश्रा ने बताया कि 10 जून को भी सभी छात्रों के लिए लगातार व्यवस्था की गई है किसी भी छात्र को कोई भी असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
पुलिस भर्ती परीक्षार्थियों के लिए मसीहा बने विकास मंच जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



