ठंडी सड़क पर 1.60 करोड़ से विकसित फुटपाथ व ओपन जिम का पालिकाध्यक्ष ने किया लोकार्पण

0
46

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) ठंडी सड़क पर रेलवे रोड से देवरामपुर क्रॉसिंग तक फुटपाथ पर इंटरलॉकिंग, टाइल्स, ग्रीन बेल्ट, स्टील बेल्ट और ओपन जिम सहित आकर्षक लाइटों की व्यवस्था का बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। इस परियोजना पर करीब एक करोड़ 60 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। पालिकाध्यक्ष ने परियोजना के शिलापट का भी अनावरण किया।इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि शहर को सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इससे पहले वर्ष की शुरुआत में फतेहगढ़ में इसी तरह के प्रोजेक्ट का शुभारंभ अस्तोग्य पथ के रूप में किया गया था।कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल, अधिशासी अधिकारी मनोज अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष के पुत्र देवांश अग्रवाल, उनकी पत्नी, बापू सोनी, अतुल शंकर दुबे, जितेंद्र यादव सिरौली वाले, सपा प्रवक्ता विवेक यादव, राजन यादव, असलम शेर, दिलीप भारद्वाज, अभिषेक बाथम, संजय गर्ग, सोनू गुप्ता, हीरा गुप्ता, जावेद खान, हरिओम वाल्मीकि, नारायण दत्त द्विवेदी, आदित्य दीक्षित और सुनील तिवारी सहित कई ठेकेदार एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहेī।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]