फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) धनतेरस और दीपावली के त्योहार को देखते हुए गुरुवार को रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। क्षेत्राधिकारी नगर अभय वर्मा के नेतृत्व में जीआरपी, आरपीएफ और कोतवाली पुलिस ने डॉग स्क्वॉड व एसओजी टीम के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया।जीआरपी प्रभारी निरीक्षक दिनेश
प्रकाश शर्मा, आरपीएफ प्रभारी ओम प्रकाश मीणा और कोतवाली नगर प्रभारी धर्मेंद्र कुमार गहलोत पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे। टीम ने प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया और टिकट विंडो सहित विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों और सामान की जांच की।पुलिस ने यात्रियों को त्योहार के दौरान सतर्क रहने और कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर तत्काल जीआरपी या आरपीएफ को सूचना देने की अपील की। साथ ही यात्रियों को सुरक्षित घर पहुंचने के लिए जागरूक किया गया।
धनतेरस व दीपावली को लेकर रेलवे स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान, डॉग स्क्वॉड ने की जांच
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



