फर्रुखाबाद(जेएनआई ब्यूरो): भीषण गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से पुरुषोत्तम मास की नवमी तिथि पर नेहा नर्सिंग होम के निदेशक विनोद अग्निहोत्री ने पत्नी ज्योति अग्निहोत्री, डॉ. मनोज मल्होत्रा और डॉ. राहुल राजपूत के साथ शहर के चौक घंटाघर पर शीतल शरबत वितरण किया। गर्मी के बीच राहगीरों, रिक्शा चालकों और राह से गुजरने वाले लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर शारीरिक राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया। आयोजन का उद्देश्य पुण्य अर्जन के साथ सामाजिक सेवा को बढ़ावा देना बताया गया। राधा भक्ति डॉ मनोज मल्होत्रा ने कहा कि पुरुषोत्तम मास में दान-पुण्य का विशेष महत्व है और इस भीषण गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि नेहा नर्सिंग होम समाजसेवा के ऐसे कार्यों में निरंतर सक्रिय रहेगा। शरबत वितरण के दौरान बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हुए और आयोजकों की सराहना की। कार्यक्रम में नर्सिंग होम स्टाफ शिशिर टंडन प्रियम अग्रवालश्याम अग्निहोत्री,उमेश अग्निहोत्रीऔर स्थानीय सहयोगी ने भी सहयोग किया।
नेहा नर्सिंग होम ने राहगीरो को पिलाया राहत का शरबत
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



