घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता)थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने गांव के ही एक युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना राजेपुर में लिखित तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
महिला के अनुसार, 7 जून को वह अपने बच्चों के साथ घर पर मौजूद थी, जबकि उसका पति मजदूरी के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान गांव का एक युवक उसके घर में घुस आया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।
पीड़िता ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद से महिला और उसका परिवार भय के माहौल में है। थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।