गौ रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा के साथ आये शंकराचार्य का शिव शक्ति मंदिर पर भव्य स्वागत, पुष्प वर्षा व जयघोष से गूंजा शहर

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज की गौ रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा’ के जनपद आगमन पर श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों और धर्मप्रेमियों ने श्री शिव शक्ति महाकाल मंदिर पाल नगला विजाधरपुर फतेहगढ़ के साथ ही जगह-जगह भव्य स्वागत किया। यात्रा मार्ग पर आरती, पुष्प वर्षा, शंखनाद और जयघोष के बीच पूरे शहर का वातावरण भक्तिमय हो गया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस एस्कॉर्ट के साथ यात्रा का काफिला आगे बढ़ता रहा। काली नदी बॉर्डर से हुआ भव्य आगमन यात्रा का जनपद में प्रवेश छिबरामऊ क्षेत्र स्थित काली नदी पुल के समीप हुआ, जहां हिंदू समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी, दीपक द्विवेदी, राजेश मिश्रा, विधान द्विवेदी और मृदुल चतुर्वेदी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने महाराज श्री का स्वागत किया। शंखनाद, पुष्प वर्षा और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने उनका अभिनंदन किया। इसके बाद जहानागंज कस्बे में राजेश मिश्रा के नेतृत्व में आरती और स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जगह-जगह उमड़ा श्रद्धा का सैलाब यात्रा के आगे बढ़ने के साथ स्वागत का सिलसिला निरंतर चलता रहा। बघार तिराहा, सेंट्रल जेल चौराहा, श्री शिवशक्ति महाकाल मंदिर, छोटी जेल चौराहा स्थित लाइफलाइन अस्पताल, ठाकुरद्वारा मंदिर फतेहगढ़, राम जानकी मंदिर और मिल्ट्री चौराहा सहित अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने आरती उतारकर महाराज श्री का अभिनंदन किया। शिव शक्ति महाकाल मंदिर पर भव्य स्वागत से शंकराचार्य गदगद शिवशक्ति महाकाल मंदिर में डॉ. सर्वेश शुक्ला, सरल दुबे, विजय यादव, , राजन दुबे, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिषेक दुबे, आशाराम पाल, राहुल उपाध्याय, अरुण सक्सेना, गोपाल मिश्रा, अधिवक्ता प्रमेन्द्र उपाध्याय, सीता दुबे, राम जी शुक्ला, अंकुर दुबे, शिवम दुबे,रामसेवक पाल, अशोक दुबे, सोनू दुबे, जेपी सिंह, अधिवक्ता प्रवीन उपाध्याय, ऋषि शंकर मिश्रा,हरवासव राव, धर्मेंद्र यादव, सचिन दुबे, सचिन यादव उर्फ काका, आर के यादव, प्रमोद दीक्षित, जय भोले बाबा कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी भोले तथा अन्य समाजसेवियों ने स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा | वहीं लाइफलाइन अस्पताल में डॉ. राघवेंद्र अग्निहोत्री के नेतृत्व में पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। चौक चौराहे पर हुई महाआरती बढ़पुर स्थित शीतला माता मंदिर, लाल दरवाजा फव्वारा और घुमना तिराहा पर भी यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। शहर के प्रमुख चौक चौराहे पर प्रदीप नारायण शुक्ला, मटन लाल दुबे एवं बटुक टीम द्वारा महाआरती आयोजित की गई। व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला और अन्य व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर महाराज श्री का स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में “जय गोमाता” और “हर-हर महादेव” के जयघोष गूंजते रहे। पंडाबाग मंदिर में दिया गौ रक्षा का संदेश रेलवे रोड स्थित श्री पांडवेश्वरनाथ शिवालय (पंडाबाग मंदिर) में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महाराज श्री के दर्शन किए। यहां उन्होंने द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इसके पश्चात आयोजित सभा में उन्होंने भगवान भोलेनाथ की महिमा का वर्णन करते हुए गौ रक्षा, सनातन संस्कृति और धर्म संरक्षण के महत्व पर विस्तृत प्रवचन दिया।ग्रामीण क्षेत्रों में भी हुआ जोरदार स्वागत पंडाबाग मंदिर से प्रस्थान के बाद यात्रा जसमई चौराहा, हथियापुर तिराहा, हजियापुर चौराहा, मंझना बाजार, नवाबगंज और रोहिला चौराहा सहित विभिन्न स्थानों से होकर गुजरी। प्रत्येक पड़ाव पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा और आरती के साथ महाराज श्री का स्वागत किया। सिरोली में सपा नेता जितेंद्र यादव व पूर्व प्रधान सतेन्द्र यादव नें स्वागत किया | अलावलपुर में हुआ रात्रि विश्राम शाम को यात्रा मोहम्मदाबाद क्षेत्र के अलावलपुर स्थित दुबे कोल्ड स्टोरेज पहुंची, जहां हरीश दुबे (टुनटुन दुबे) के संयोजन में भक्तों के साथ संवाद और आशीर्वाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद यात्रा का रात्रि विश्राम यहीं हुआ। आज मैनपुरी के लिए होगी रवाना निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 5 जून 2026 को सुबह 7:45 बजे गौ रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा अलावलपुर से प्रस्थान कर मैनपुरी जनपद के लिए रवाना होगी। यात्रा के संचालन एवं व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी के नेतृत्व में निभाई जाएगी। ।