डीसीएम की टक्कर से टैम्पो सवार की मौत, तीन महिलाएं घायल

0
199

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) कानपुर रोड पर तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से एक टैम्पो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में टैम्पो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार रहिसुद्दीन पुत्र अल्लाबक्स निवासी किदवई नगर, कमालगंज अपनी पत्नी नसरीन (42 वर्ष), भाई की पत्नी गुड्डी पत्नी दिलशाद तथा भतीजी आमरीन पत्नी इरशाद के साथ जनपद कन्नौज के तिर्वा स्थित एक रिश्तेदारी में गए थे। वहां से सभी लोग टैम्पो से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कानपुर रोड पर पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार डीसीएम ने टैम्पो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टैम्पो में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया।सीएचसी में चिकित्सकों ने जांच के बाद रहिसुद्दीन को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायल महिलाओं का उपचार किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया है कि मृतक रहिसुद्दीन जयपुर में सिलाई का कार्य करता था और परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है तथा दुर्घटना करने वाले वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। घटना के संबंध में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]