शराब पीने से रोकने पर पराठा विक्रेता से अभद्रता

0
256

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) थाना कादरी गेट क्षेत्र में रोडवेज बस स्टॉप के पास एक पराठा विक्रेता से तीन युवकों ने अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि युवक ठेले पर बैठकर शराब पीना चाहते थे, जिसका दुकानदार ने विरोध किया। सूचना पर रोडवेज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]