अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

0
227

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर रविवार को फर्रुखाबाद नगर में विशाल शोभायात्रा एवं रैली का आयोजन किया गया। अहिल्याबाई होल्कर महासचिव जयदेव पाल के नेतृत्व में निकाली गई इस शोभायात्रा में सैकड़ों युवाओं, समाजसेवियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शोभायात्रा की शुरुआत थाना मऊदरवाजा क्षेत्र स्थित गुरु गांव देवी मंदिर से हुई। यात्रा बीबीगंज, मऊदरवाजा, पक्का पुल, किराना बाजार, चौक, नेहरू रोड और घूमना होते हुए लाल गेट पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। पूरे मार्ग में डीजे की धुनों पर युवा जोश के साथ शामिल रहे और जयघोष करते हुए आगे बढ़े।
रैली का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा एवं आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया गया। हाथों में झंडे लिए युवाओं ने अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों को अपनाने तथा समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता का विशेष माहौल देखने को मिला। समापन समारोह को संबोधित करते हुए पाल सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज पाल ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन समाज सेवा, न्याय और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा है तथा उनके आदर्श आज भी समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में पंकज पाल, जयदेव पाल, सुदेश पाल, आशाराम पाल, राहुल पाल, अवधेश पाल, संदीप पाल, शैलेंद्र सिंह राठौर, रूपेश गुप्ता, भैयन मिश्रा, उदयभान पाल, प्रभात अवस्थी, अभिषेक बाजपेयी, अनिल कश्यप, प्रदीप राठौर, विमल यादव, नवनीत पाल, शेर सिंह शाक्य, योगेश गुप्ता शिवम दुबे रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]