फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांवों, रैसेपुर वरा,करनपुर में कम बिजली मिलने से एक राय होकर मोहम्मदाबाद नीम करोरी विद्युत केंद्र का घिराव किया गया सभी गांव के लोगों द्वारा मक्के की फसल सूखने की कगार को देखते हुए अपनी पीड़ा
को लेकर बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से वार्ता से समाधान होने की बात के लिए मोहम्मदाबाद नीवकरोरी विद्युत केंद्र पर एकत्र हुए जिसकी खबर उच्च अधिकारियों को मिलते ही हाथ पांव फूल गए और समाधान के लिए फोन से वार्ता होने पर जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकाला जाएगा गांव रैसेपुर निवासी भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष ने बिजली विभाग के कर्मचारी पर आरोप लगाया की किसान भाइयों की आलू की फसल हाथ से फिसल गई मक्के की खेती पर भरोसा जताया लेकिन 48 घंटे में 3 घटे बिजली मिलती जिससे मक्के की फसल सूखने की कगार पर जा पहुंची इस घटना से किसान भाईयों में आक्रोश उत्पन्न होने पर सोनू, सीटू, धर्मेंद्र सिंह, अवधेश सिंह, लालाराम,बृजेश सिंह, नानक,उमेश सिंह, ज्ञानेंद्र ,शिवनारायण, विपिन, सत्येंद्र ,रजत आदि किसान भाइयों ने विद्युत विभाग के जेई अनिल कुमार से वार्ता होने पर बताया की ओवर लोडिंग होने से कटकर बिजली दी जाती है जिससे आप लोगों को बिजली की समस्या से गुजरना पड़ रहा बिजली विभाग के जेई अनिल कुमार ने बताया की मदनपुर फीटर पर सभी ट्यूबवेलों को बराबर बराबर बांट दिया जाए तो इस समस्या का समाधान आसान हो सकता है
बिजली कम मिलने से आक्रोश होकर किसान भाइयों ने घेरा विद्युत केंद्र





