भीषण गर्मी के चलते जनगणना कार्य जुलाई तक टालने की मांग

0
239

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) ने भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए जनगणना कार्य को फिलहाल स्थगित कर जुलाई माह में कराने की मांग उठाई है। संगठन की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में जिला कार्यक्रम अधिकारी को सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश भर में हीट वेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है। ऐसे में शिक्षकों से जनगणना कार्य कराना उनके स्वास्थ्य के लिए जोखिमपूर्ण साबित हो सकता है। साथ ही जनगणना संबंधी जानकारी देने वाले आम नागरिकों को भी भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यूटा पदाधिकारियों ने मांग की कि वर्तमान मौसम परिस्थितियों को देखते हुए जनगणना कार्य को फिलहाल स्थगित कर दिया जाए और जुलाई माह में मौसम सामान्य होने अथवा बारिश शुरू होने के बाद इसे कराया जाए। ज्ञापन पर जिला अध्यक्ष पीयूष कटियार, जिला महामंत्री पंकज यादव, कोषाध्यक्ष सोमेश यादव समेत अन्य पदाधिकारियों के हस्ताक्षर रहे।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]