जिला बदर दो भाइयों को पुलिस ने जनपद सीमा से किया बाहर

0
353

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने जिला बदर घोषित किए गए दो भाइयों को जनपद की सीमा से बाहर पहुंचा दिया। कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र के चौक बाजार स्थित खोया मंडी निवासी प्रशांत शुक्ला के पुत्र अनुभव और अभिनव के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई के तहत 9 अप्रैल को छह माह के लिए जिला बदर का आदेश जारी किया गया था।
बुधवार को तिकोना चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने दोनों भाइयों को उनके आवास से हिरासत में लिया। इसके बाद पुलिस टीम उन्हें जनपद की सीमा पार कर छिबरामऊ क्षेत्र तक छोड़ने गई। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया था कि दोनों आरोपियों को जनपद से बाहर किया जाए और आदेश अवधि के दौरान यदि वे दोबारा जिले में दिखाई दें तो उनके विरुद्ध गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाए। सूत्रों के अनुसार जिला बदर घोषित होने के बाद भी दोनों भाई लंबे समय से अपने घर पर ही रह रहे थे, लेकिन पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई नहीं की गई। बाद में जब आदेश के अनुपालन को लेकर रिपोर्ट मांगी गई तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को जिले से बाहर कराया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]