फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रोडवेज बस स्टॉप के सामने शुक्रवार सुबह करीब 6:55 बजे बस की टक्कर से 52 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बस का पहिया महिला के पैर पर चढ़ गया। आसपास मौजूद लोगों और रोडवेज कर्मचारियों ने उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।कादरी गेट निवासी रामादेवी पत्नी राजेश कुमार सुबह बढ़पुर मंदिर में पूजा करने के बाद पैदल घर लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रही रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे की सूचना परिजनों को दी गई।जाम और अव्यवस्थित पार्किंग से परेशानीरोडवेज बस स्टॉप के आसपास ई-रिक्शा, टेंपो, ठेले और डग्गामार वाहनों के खड़े होने से अक्सर जाम की स्थिति बनती है। बसों की अव्यवस्थित पार्किंग से पैदल राहगीरों को भी परेशानी होती है। परिसर के किनारे स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा भी बसों के खड़े होने से दिखाई नहीं देती।रोडवेज चौकी प्रभारी दयानंद पटेल ने बताया कि संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। हादसे के बाद एक बार फिर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठी है।
रोडवेज बस की टक्कर से महिला घायल, पैर पर चढ़ा पहिया
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



