सपा कार्यालय में मनाई गई डॉ. कलाम की जयंती, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील

0
18

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।जिलाध्यक्ष ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन मेहनत, सादगी और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने विज्ञान और रक्षा तकनीक के क्षेत्र में देश को नई पहचान दिलाई।इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से 17 और 24 अक्टूबर को अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहकर मतदाता सूची में छूटे पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए यह कार्य महत्वपूर्ण है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहे।इस अवसर पर जितेंद्र सिंह यादव सिरोली, पुष्पेंद्र सिंह यादव, अजीत यादव, रामपाल सिंह यादव, मुजाहिद अंसारी, ओम प्रकाश शर्मा कार्यक्रम का संचालन विवेक सिंह यादव ने किया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]