फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम कुईयां निवासी अधिवक्ता राजेश पाठक के भाई के घर चोरो नें अचानक बीती रात हमला बोल दिया | जहां उनके दो भतीजो पर चोरो नें हमला कर दिया, जहां एक भरीजा गोली लगने से घायल किया व दूसरे भतीजे को भी राड आदि से हमला कर बुरी तरह घायल किया है | दोनो घायलों को लोहिया
अस्पताल में भर्ती किया गया | पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है | शहर के मोहल्ला मिट्ठूकूचा निवासी अधिवक्ता राजेश पाठक का पैतृक मकान थाना राजेपुर के ग्राम कुईयां में हैं | जहां उनके अन्य परिजन भी रहते हैं | बीती रात राजेश पाठक के भाई देवेश पाठक के मकान पर चोरों नें हमला बोल दिया | दूरी मंजिल पर उन्होने
चोरी की घटना को अंजाम देकर लाखों की नकदी व जेबरात पार कर दिये | उसी दौरान छत पर सो रहे राजेश पाठक के भतीजे 30 वर्षीय भानु पाठक व 34 वर्षीय वैभव पाठक जाग गये, जिस पर चोर भानू को दूसरी मंजिल पर बंद कर फरार हुए | मिली जानकारी के मुताबिक जिस पर भानू कमरे से कूदकर भागा तो बढ़माशों नें फायर कर दिया और गोली भानू के कंधे में गोली लगी| इसी के साथ ही बदमाशों नें वैभव पर भी हमला बोल दिया | जिससे वैभव के चेहरे पर भी गंभीर चोट आयी | दोनों को अहले सुबह लगभग 6 बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया | ग्रामीणों नें दौड़कर दो चोरो को पकड़ लिया | राजेश पाठक नें बताया की चोरो के पास से दो तमँचा व कारतूस, चाकू व राड़ आदि भी मिला है | सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर आये और जाँच पड़ताल की | पुलिस मामले की जाँच में जुटी है | राजेश पाठक पूर्व सपा विधायक विजय सिंह के करीबियों में गिने जातेहैं |
पूर्व सपा विधायक के करीबी राजेश पाठक के भाई के घर चोरो का हमला,दो भतीजे घायल, एक के लगी गोली,नकदी व जेबरात साफ



