फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता)पुलिस टीम पर पथराव, मारपीट और सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में दर्ज मुकदमे में करीब 44 लोगों को आरोपी बनाया गया था, जिनमें 14 नामजद शामिल हैं।घटना के मुख्य आरोपी कामेश पुत्र मंशाराम की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है, लेकिन वह अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। शुक्रवार को पुलिस ने उसके छोटे भाई शीशराम पुत्र मंशाराम निवासी ग्राम चाचूपुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार घटना के दौरान ली गई फोटो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई।थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि फोटो जांच के बाद आरोपी का नाम प्रकाश में आया, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही |
चाचूपुर बवाल में पुलिस टीम से मारपीट में मुख्य आरोपी का भाई गिरफ्तार



