चाचूपुर जटपुरा में भारी फोर्स तैंनात, घरों में लटक रहे ताले, सड़क पर सन्नाटा

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीते दिन थाना क्षेत्र के चाचूपुर जटपुरा में युवक का शव नाले में मिलने के बाद उग्र भीड़ नें पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट कर दी थीं, जिसके बाद पुलिस नें कड़ा रुख अपनाते हुए तकरीबन आधा सैंकड़ लोगों को हिरासत में लिया | फिलहाल गांव में पुलिस तैनात है और घरो में ताले लटक रहें हैं| थाना राजेपुर के ग्राम चाचूपुर निवासी ठेली दुकानदार 24 वर्षीय ब्रजेश पुत्र बालकराम का शव शराब ठेके से कुछ दूर नाले में मुँह के बल पड़ा मिला रहा था | जिसके बाद भीड़ नें हमला बोल कर कई पुलिस कर्मियों को घायल कर दिया था | पुलिस के साथ मारपीट व थाना कादरी गेट की गाड़ी में तोड़फोड़ की घटना के बाद पुलिस एक्शन में आ गयी | अब पुलिस के भय से गांव के अधिकतर घरो के दरवाज़े बंद है | बाजार व सड़को पर सन्नाटा है | गांव में पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गयी है | वहीं बेज़ुबान जानवर भूखे और प्यासे बंधे हुए हैं| अपर पुलिस अधीक्षक ग्रीश कुमार नें बताया की शव का पोस्टमार्टम कराया गया है | पुलिस जाँच में जुटी है | दोषियों पर कार्यवाही की जायेगी|