फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में भगवान परशुराम जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज जन सेवा समिति द्वारा बद्री विशाल डिग्री कॉलेज में भव्य
कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन पूजा-अर्चना से हुई। पंडित प्रदीप नारायण शुक्ला के नेतृत्व में गणेश पूजन, हवन, महाअभिषेक और आरती संपन्न कराई गई। इसके पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद के रूप में पूरी,
सब्जी, चना और अमृत बूंदी ग्रहण की। मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या से पधारे महंत कमलनयन दास जी महाराज (श्री मनीराम दास छावनी के उत्तराधिकारी) उपस्थित रहे। उनके साथ ओमकार दास महाराज, दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वर दास जी महाराज, रामानुज महाराज दंडी स्वामी सहित कई संत-महात्माओं ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।कार्यक्रम के दौरान बद्री विशाल डिग्री कॉलेज के सभागार में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
भी हुईं, जिसका संचालन वैभव सोमवंशी ने किया। इस अवसर पर नारायण दत्त द्विवेदी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने संत-महात्माओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया।मुख्य अतिथि महंत कमलनयन दास जी महाराज ने अपने संबोधन में ब्राह्मण समाज से एकजुट होकर समाजहित
में कार्य करने का आह्वान किया। वहीं, जिलाधिकारी की पत्नी वंदना द्विवेदी ने जातिवाद से ऊपर उठकर सभी सनातनियों को एकजुट होने का संदेश दिया। सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी की पत्नी डॉ. अनीता द्विवेदी ने भी समाज में आपसी सौहार्द और एकता बनाए रखने पर जोर दिया।महंत ईश्वर दास महाराज ने भगवान परशुराम के जीवन
पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके आदर्श और शिक्षाएं आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं और हमें धर्म एवं सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।कार्यक्रम में प्रभात अवस्थी, रामजी वाजपेयी,बॉबी दुबे,मिंटू मिश्रा, राघव दत्त मिश्रा, अरुण मिश्रा, बंटी, प्रमोद गुप्ता, मनीष मिश्रा, मोहन वर्मा, विमलेश मिश्रा, सौरभ मिश्रा, डॉ. राघवेंद्र अग्निहोत्री, मृदुल चतुर्वेदी, डॉ. अरुण अग्निहोत्री, डॉ. संजीव मिश्रा, आदित्य दीक्षित, शिवम द्विवेदी, अनिल तिवारी, अतुल मिश्रा, दीपक मिश्रा, पंकज दीक्षित, प्रमोद द्विवेदी, भोले सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।पूरा आयोजन भक्तिभाव, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक उत्साह का प्रतीक बना रहा।
भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया


