फर्रुखाबाद में गहराया पेयजल संकट, महादेव नगर के लोग परेशान

0
262

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 37 स्थित महादेव नगर में पेयजल संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है। क्षेत्र के लोगों को साफ और पीने योग्य पानी के लिए रोजाना जूझना पड़ रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार मोहल्ले में लगे कई हैंडपंप खराब पड़े हैं, जिसके चलते लोगों को पानी के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ रहा है। नलासूम स्मॉल सरकारी स्कूल के पास, ऊंचा भवानी दास क्षेत्र में राजीव अग्निहोत्री के घर के आसपास समेत कई स्थानों पर लगे हैंडपंप या तो बंद हैं या उनका पानी पीने योग्य नहीं है।
समस्या से परेशान लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर जल्द समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते हैंडपंपों की मरम्मत और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था नहीं की गई, तो आने वाले गर्मी के दिनों में हालात और भी बिगड़ सकते हैं|मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि खराब पड़े हैंडपंपों को तत्काल ठीक कराया जाए और क्षेत्र में साफ पानी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]