स्कूल चलो अभियान” का शुभारंभ, फर्रुखाबाद में भी हुआ कार्यक्रम का प्रसारण

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शैक्षणिक सत्र 2026-27 में शत-प्रतिशत नामांकन एवं विद्यार्थियों के ट्रांजिशन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “स्कूल चलो अभियान” का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वाराणसी के कंपोजिट विद्यालय, शिवपुर से किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने निपुण विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इसी क्रम में जनपद फर्रुखाबाद में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की मौजूदगी में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा एवं सुना गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी द्वारा स्कूली बच्चों को पाठ्य-पुस्तकों का वितरण कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया| मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ रहे। ईओ विनोद कुमार नें बताया की जानकारी कर जल्द नलों को ठीक कराया जायेगी|