फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता ) कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला नें नाबालिक पुत्री से अश्लीलता किये जाने का आरोप लगाया, मामले में पुलिस नें मुकदमा दर्ज किया है |
दर्ज कराये गये मुकदमे में पीड़िता की मां नें आरोप लगाया की बीते 1 अप्रैल 2026 की शाम लगभग 4 बजे के आस-पास मेरी 7 वर्षीय पुत्री पडोस मे रहने वाले राकेश के यहां उसका बच्चा खिलाने जा रही थी जैसे ही उसके घर के पास पहुंची थी कि गांव का ही एक व्यक्ति जिसका नाम
तुकमान पुत्र रघुवीर है। मेरी बच्ची को पकड कर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा । मोहल्ले के कुछ लोग देखा तो वह व्यक्ति मेरी बच्ची को छोडकर भाग गया था, मेरी बच्ची डर की वजह से मुझको नही बताई। 3 अप्रैल 2026 को शाम को समय लगभग 4 वजे बताई । पुलिस नें मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया|कोतवाल प्रमोद शुक्ला नें बताया की जाँच की जा रही है|
नाबालिक से अश्लीलता करने में आरोपी गिरफ्तार
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


