पुलिस मुठभेड़ में बदमाश व सिपाही घायल, दो गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) लूट के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में गोली लग गयी, साथ ही गोली लगने से सिपाही घायल हो गया | दोनों घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है | पुलिस नें घायल बदमाश सहित दो को गिरफ्तार किया है | दरअसल ई-रिक्शा चालक से लूट की घटना को अंजाम दिया गया था | पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली की लूट के आरोपी ऊगरपुर नलकूप व मंदिर मार्ग पर हैं | कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस व थाना मऊदरवाजा पुलिस नें संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया और उसी दौरान आरोपी पुलिस को नजर आये, पुलिस के अनुसार आरोपियों नें पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी | जिसके जबाब में पुलिस नें फायरिंग की | गोली बदमाश उपेंद्र उर्फ रॉकी के पैर में घुटने के नीचे गोली लग गयी | वहीं पुलिस के अनुसार बदमाश की गोली से सिपाही दिग्विजय सिंह के हाथ में गोली लगी | पुलिस नें घायल बदमाश उपेंद्र सहित दो बदमाशों को दबोच लिया | घायल सिपाही व बदमाश को पुलिस नें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार नें बताया की आरोपी गोली लगने से घायल हो गया | जिसके बाद उसके साथ सहित गिरफ्तार किया गया है |