कड़ी सुरक्षा के बीच अदा हुई ईद की नमाज, सच्चाई पर चलने का संदेश

0
331

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) ईद-उल-फितर के मौके पर जनपद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज़ अदा की गई। “आगाज़ ईद है, अंजाम ईद है, सच्चाई पे चलो तो हर कदम पर ईद है” जैसे संदेशों के साथ मुस्लिम समुदाय ने इस पर्व को पूरे उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया।
रमज़ान के समापन पर जैसे ही चाँद दिखा, लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और बाजारों में खरीदारी का दौर शुरू हो गया। आज सुबह बड़ी संख्या में लोग नए कपड़े पहनकर ईदगाहों की ओर रवाना हुए।
नई ईदगाह में सुबह 08:15 बजे मुफ्ती मोअज्जम अली और पुरानी ईदगाह में 08:30 बजे हाजी शमशाद अहमद चतुर्वेदी की कयादत में नमाज़ अदा की गई। नमाज़ के दौरान देश की खुशहाली, अमन-चैन और भाईचारे के लिए दुआएं मांगी गईं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समाज को मुबारकबाद दी और सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।जिलाप्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। शहर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा और जगह-जगह नाकेबंदी की गई, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
जनपद में ईद का त्योहार हर्षोल्लास और भाईचारे के माहौल में मनाया गया, जहां बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी ने एक साथ मिलकर इस पावन पर्व की खुशियां साझा

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]