सातनपुर आलू मंडी में भाव स्थिर, आवक बढ़कर 140 मोटर पहुंची

0
375

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरों) सातनपुर आलू मंडी में शनिवार 20 दिसम्बर को आलू के भाव में कोई खास उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया। मंडी में आलू के दाम बीते दिन की तरह ही स्थिर रहे। कारोबारियों के अनुसार ज्यादातर आलू 271 से 331 रुपये प्रति पैकेट के भाव पर बिका, जबकि खुला आलू 581 से 701 रुपये प्रति कुंतल में बेचा गया।
मंडी सूत्रों के मुताबिक शनिवार को आलू की आवक में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिन भर में लगभग 140 मोटर आलू मंडी में पहुंची। हालांकि आवक बढ़ने के बावजूद मांग सामान्य रहने से भावों पर खास असर नहीं पड़ा। किसानों का कहना है कि फिलहाल बाजार में मंदी का माहौल बना हुआ है, जिससे उन्हें अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है।
व्यापारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में अगर मांग में तेजी नहीं आई तो आलू के दाम इसी स्तर पर बने रह सकते हैं। मंडी में किसान और व्यापारी दोनों ही भावों में सुधार की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]