अमृतपुर तहसील क्षेत्र में घना कोहरा, सर्दी से जनजीवन प्रभावित

0
354

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) अमृतपुर तहसील क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे कोहरे और सर्दी के प्रकोप से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने के कारण कोचिंग व स्कूल जाने वाली छात्राओं को बाइक व साइकिल से आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दृश्यता बेहद कम होने से दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है। बदायूं रोड सहित प्रमुख मार्गों पर कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई है। वाहन चालक फॉग लाइट व हेडलाइट के सहारे सावधानी से वाहन चला रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नमी अधिक होने के कारण कोहरा देर तक बना रहता है, जिससे सुबह और शाम दोनों समय परेशानी बढ़ जाती है। अमृतपुर, राजेपुर, सलेमपुर, भरखा सहित आसपास के क्षेत्रों में कोहरे का प्रभाव अधिक देखने को मिला। अभिभावकों और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए कुछ दिनों के लिए विद्यालय बंद किए जाएं या समय में बदलाव किया जाए, ताकि किसी भी संभावित हादसे से बचा जा सके। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते एहतियाती कदम उठाए जाएं तो दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]