दो बाइकों की भिड़ंत के बाद ट्रक नें कुचला, एक की मौत, तीन गंभीर

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) दो बाइकों की आपस में भिंडत हो गयी, उसके बाद ट्रक नें उन्हें कुचल दिया, जिससे चार गंभीर रूप से घायल हो गये, उन्हें उपचार के लिये लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां एक कों मृत घोषित कर दिया गया| पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर जलालाबाद के याकूबपुर निवासी 20 वर्षीय अमन पुत्र मंगू लाल उर्फ मंगा अपने साथी 18 वर्षीय शानू पुत्र अच्छू लाल के साथ बाइक से कमालगंज के महरूपुर रावी में आ रहा था, वहीं दूसरी बाइक से थाना मऊ दरवाजा के नबाब दिलावर जंग निवासी 17 वर्षीय जुनैद अपने साथी शाहरुख़ के साथ बाइक से शाहजहांपुर एक बारात में शामिल होने जा रहा था, उसी दौरान अल्लागंज व हुल्ला पुर चौराहें के मध्य दोनों की बाइकों की आपस में भिंडत हो गयी, मिली जानकारी के मुताबिक उसी समय उधर से गुजर रहे ट्रक नें बाइक सबारों कों कुचल दिया, जिससे चारों बाइक सबार गंभीर रूप से घायल हो गये, उन्हें एम्बुलेंस से लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां अमन कों मृत घोषित कर दिया गया, मृतक का अभी चार माह पूर्व ही शालू के साथ विवाह हुआ था, माँ विश्मा देवी का रो-रों कर बुरा हाल हो गया|