आरएसईटीआई में अगरबत्ती मेकिंग प्रशिक्षण का समापन

0
329

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बैंक ऑफ़ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान फर्रुखाबाद में “बेसिक्स ऑफ़ होममेड अगरबत्ती मेकिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन मंगलवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर ने सभी प्रशिक्षित महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। संस्थान के निदेशक ओमेन्द्र सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। विधायक राठौर ने महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएँ आज आर्थिक मजबूती और प्रगति का उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं। प्रशिक्षकों ने बताया कि यह प्रशिक्षण महिलाओं को अगरबत्ती निर्माण की मूल तकनीक, गुणवत्ता नियंत्रण और बाजार संभावनाओं की जानकारी देने हेतु आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का संचालन संकाय सदस्य दिव्यांशु मिश्रा ने किया। सहायक सोमेश शर्मा ने बताया कि संस्थान जल्द ही डेयरी फार्मिंग, सेल फोन रिपेयरिंग और सॉफ्ट टॉय मेकिंग के नए निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू करने जा रहा है। पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और इच्छुक युवा फतेहगढ़ स्थित कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। प्रतिभागी महिलाओं ने प्रशिक्षण से आत्मविश्वास बढ़ने और स्वरोजगार की दिशा में नई प्रेरणा मिलने की बात कही।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]